आग का तांडव, 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

ग्वालियर: भीषण आग की चपेट में आने से 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. इस हादसे में किसानों को काफी नुकसान हुआ है. यह अग्निकांड ग्वालियर के डबरा अनुभाग के पिछोर क्षेत्र के वीरमडाना ग्राम पंचायत के ग्राम खेरिया में हुआ है. खेरिया में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. हालांकि सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे.

अपनी ओर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि काबू पाना मुश्किल हो गया. जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई. खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में हुई आगजनी के कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया है. ग्वालियर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर यह गांव स्थित है.

Next Post

क्रेडाई के प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद भारत सिंह से की भेंट

Sat Apr 12 , 2025
ग्वालियर:क्रेडाई के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह से भेंट की । इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल सहित क्रेडाई के उपाध्यक्ष सुदर्शन झंवर, सचिव शैलेष जैन व सदस्य जयदीप अग्रवाल मौजूद थे। प्रतिनिधि […]

You May Like

मनोरंजन