विदेशी मुद्रा भंडार 4.1 अरब डॉलर लुढ़ककर 640.3 अरब डॉलर पर

मुंबई 03 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में गिरावट होने से 27 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.1 अरब डॉलर लुढ़ककर 640.3 अरब डॉलर रह गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.5 अरब डॉलर की रिकॉर्ड गिरावट लेकर 644.4 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 27 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.6 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 551.9 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 54.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 66.3 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 1.2 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.9 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में 4.3 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

Next Post

संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए पुनर्निर्मित 'बैंकनेट' ई-नीलामी पोर्टल का शुभारंभ

Fri Jan 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग(डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू ने आज यहां पुनर्निर्मित ई-नीलामी पोर्टल ‘बैंकनेट’ का शुभारंभ किया जहां ई-नीलामी पोर्टल पर सूचीबद्ध आवासीय संपत्तियों जैसे फ्लैट, स्वतंत्र घर और खुले भूखंडों के साथ-साथ वाणिज्यिक संपत्तियां, औद्योगिक भूमि और भवन, दुकानें, वाहन, संयंत्र […]

You May Like