विदेशी नौकरी का सपना दिखाकर करवा रहे साइबर गुलामी

 

साइबर ठगों ने फैलाया बेरोजगारों से ठगी का नया मायाजाल

 

जबलपुर। साइबर ठगी के आए दिन मामले सामने आ रहे है, ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा कर फ्रॉड का जाल बिछा रहे है। अब साइबर ठग विदेश में नौकरी के नाम पर सायबर गुलामी करवा रहे है। दरअसल दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में आकर्षक नौकरियों के नाम पर साइबर ठग नया पैंतरा आजमा कर जाल मं फंसा रहे है। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर गुलमाी करवा रहे है। साइबर गुलामी शोषण का एक आधुनिक रूप है, जिसमें व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, इंटरनेशनल साइबर फ्रॉॅड माफिया के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए राज्य साइबर पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है ताकि लोग इनके जाल में न फंसे।

साइबर फ्रॉड माफिया की युवा पर नजर

विदेश में नौकरी और अधिक रुपये कमाने की चाहत रखने वाले युवाओं पर इंटरनेशनल साइबर फ्रॉॅड माफिया की नजर है। युवाओं के सीवी(करिकुलम विटाई) जॉब साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही साइबर फ्रॉड माफिया उन्हें साइबर स्लेव (गुलाम) बनाने के लिए उनकी स्क्रीनिंग में जुट जाते हैं। चिह्नित युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर, उन्हें सुनहरे सपने दिखाकर नौकरी के नाम पर थाईलैंड, म्यानमार और आसपास के देशों में बुलाया जाता है जिसके बाद ठगी का खेल शुरू होता है।

बंधक बनाकर करवाते हैं ठगी

नौकरी के लालच में फंसे युवा जैसे ही दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में आगमन होता है तो उनके पासपोर्ट और दस्तावेज जप्त कर लिए जाते हैं, सभी संचार के साधन समाप्त वा अवरुद्ध कर दिए जाते हैं। हिंसा की धमकी देकर उन्हें नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के लिए मजबूर किया जाता है ताकि लोगों को फर्जी क्रिप्टोकरेंसी एप या धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाओं में निवेश, डिजिटल अरेस्ट या हनीट्रेप जैसे विभिन्न माध्यमों से ठगा जा सके। टारगेट पूरा न करने या भागने की कोशिश करने पर शॉक ट्रीटमेंट जैसी कठोर यातनाएं दी जाती हैं और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जाती हैं।

इनका कहना है

नागरिकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य असत्यापित स्रोतों के माध्यम से पेश किए गए विदेश में नौकरी के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। नौकरी के लिए विदेश जाने की जल्दबाजी न करें, पहले पूरी जांच कर ले। ऐसे ठगों पर वैधानिक कार्यवाही होगी।

सूर्यकांत शर्मा, एएसपी

Next Post

युवा कांग्रेस ने घेरा भानतलैया जोन कार्यालय

Wed Apr 23 , 2025
  सफाई कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, तालाबंदी की चेतावनी   जबलपुर। नगर निगम के भानतलैया जोन 08के अंतर्गत आने वाले मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड और हनुमानताल वार्ड में सफाई कार्यों के नाम पर की जा रही घोर लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर (मध्य)युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने […]

You May Like