वीडियोग्राफर को एलएसडी और एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

8 लाख रुपए से अधिक की ड्रग्स की बरामद
दुर्लभ मानी जाती है, एलएसडी ड्रग्स
इंदौर: नारकोटिक्स विंग ने शहर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्लभ मानी जाने वाली एलएसडी और एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पेशे से वीडियोग्राफर है.
नारकोटिक्स विंग डीएसपी संतोष हाड़ा ने बताया कि निरीक्षक ज्योत्सना यादव को सूचना मिली थी कि राऊ थाना क्षेत्र के रॉयल बंगले में रहने वाला शिवम बिष्ट केसर बाग रोड पर ड्रग्स सप्लाई करने वाला है. सूचना मिलते ही नारकोटिक्स विंग की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर शिवम को पकड़ा.

पुलिस की तलाशी में उसके पास से 1.03 ग्राम एलएसडी और 11.25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादी और पार्टियों में वीडियोग्राफी का काम करता है. पुलिस को संदेह है कि वह इन पार्टियों के दौरान ड्रग्स की सप्लाई करता था. फिलहाल नारकोटिक्स विंग आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

इंदौर में दुर्लभ एलएसडी का पकड़ा जाना अहम
एलएसडी जैसी ड्रग्स का पकड़ा जाना इंदौर में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह ड्रग्स आमतौर पर बड़े शहरों और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में पाई जाती है. पुलिस इसे एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा मान रही है और आरोपी से अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है. डीएसपी संतोष हाड़ा का कहना है कि नारकोटिक्स विंग की यह एक बड़ी उपलब्धि है. हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी पकड़ सकें. ड्रग्स के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

भाजपा पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर हमला

Sun Jan 5 , 2025
एमआईसी सदस्य पर आरोप इंदौर: खातीवाला टैंक क्षेत्र में वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे दीपेश पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर हमला कर दिया. पार्षद कमलेश कालरा ने इस हमले के लिए नगर निगम के एक एमआईसी सदस्य जिम्मेदार ठहराया है. मामले में पुलिस ने […]

You May Like