इटारसी। रामपुर गुर्रा समेत आसपास के गांवों में बिजली कटौती और लाइन काटे जाने से परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में गुर्रा बिजली सब स्टेशन का घेराव कर चक्का जाम किया। कांग्रेस की मांग थी कि किसानों के बिजली बिल माफ कर कटौती बंद की जाए। भाजपा ने इस आंदोलन को गैर संवैधानिक बताते हुए गुर्रा थाने में आवेदन देकर कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने बिना अनुमति चक्का जाम कर आमजन को परेशान किया और रेलवे भूमि का भी गलत इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनका कहना है
यह हमारी जीत का प्रमाण है कि भाजपा के नेता थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है। बीजेपी नेताओं के कहने पर ही बिजली काटी गई थी और उन्हीं के कहने पर लाइन जोड़ी गई।
पुष्पराज सिंह पटेल
पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस
कांग्रेस के नेताओं ने बिना अनुमति चक्काजाम किया था जो कि नियम के खिलाफ है हमने थाने में आवेदन कार्रवाई की मांग की है।
विनय यादव, मंडल अध्यक्ष
हमारे पास आवेदन आया हे, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विपिन पाल, थाना प्रभारी गुर्रा
