वाहनों की चेकिंग की मुहिम जारी

वाहन जब्त, 70 हजार रुपये का जुर्माना किया वसूल

इंदौर: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई. इस अभियान में लापरवाही पाये जाने पर 4 वाहनों को जप्त कर संचालकों के विरूद्ध 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का उक्त अभियान कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है.क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है.

वाहनों की चेकिंग की कार्रवाई निरन्तर जारी है, जिसमें वाहनों के फ़िटनेश परमिट बीमा पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है. बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान एक बस इंदौर से इंडोरामा बिना परमिट चलते पाए जाने पर जब्त की गई. एक स्कूली बस सहित कुल 3 वाहन बिना फिटनेस के पाए जाने पर जब्त कर जुर्माना लगाया गया. सम्पूर्ण कार्रवाई में कुल 4 वाहन जब्त किए गए, इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

Next Post

डी.जे. प्रतिबंधित, मैरिज गार्डन में रात 10 का नियम लागू

Fri Feb 7 , 2025
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु कलेक्टर का आदेश इंदौर:शहर में अब शादी, बारात और अन्य किसी भी कार्यक्रम में डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा. मैरिज गार्डन में भी रात 10 बजे बाद डीजे नहीं बजेगा. उक्त समयावधि के बाद नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी.कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले […]

You May Like