नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने के प्रस्ताव संबंधी गुरुवार रात को जारी अपने वीडियो पर जुड़े बड़ी संख्या में लोगों के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने शुक्रवार रात में जारी एक वीडियो पोस्ट में कहा, ” दोस्तों कल रात आपसे जुड़ने का मौका मिला। मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस प्रकार बड़ी संख्या में आप लोगों ने रिस्पांस किया , सकारात्मक सुझाव दिए उसके लिए आप सभी लोगों को धन्यवाद। आपका प्यार बना रहेगा, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा ,धन्यवाद दोस्तों।”
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात जारी वीडियो में प्रधानमंत्री ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने का वादा किया था।
पेपर लीक मसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राजधानी में जारी धरने प्रदर्शनों के बीच जारी उस वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि विधेयक में प्रश्न पत्र लीक करने वालों के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान होंगे। श्री मोदी ने उस वीडियो संदेश में प्रश्न पत्र लीक से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने का भी आश्वासन दिया।
