जेएसडब्ल्यू सीमेंट का आईपीओ आज खुलेगा

अहमदाबाद, (वार्ता) जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने बुधवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि इसने अपने आईपीओ के लिए हर शेयर की कीमत 139 से 147 रुपये के बीच तय की है, जिसका अंकित मूल्य 10 रुपये है। आईपीओ गुरुवार, सात अगस्त को खुलेगा और सोमवार, 11 अगस्त को बंद होगा। निवेशक कम से कम 102 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, और इसके बाद 102 के गुणांक में बोली लगा सकते हैं।

आईपीओ में 1,600 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। नये शेयरों से मिले पैसों में से 800 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल राजस्थान के नागौर में नयी सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए होगा। इसके अलावा 520 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्ज चुकाने या आंशिक भुगतान के लिए होगा। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए इस्तेमाल होगी।

जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है, जो इस्पात, ऊर्जा, शिपिंग, बुनियादी ढाँचा, रक्षा, बिजनेस-टू-बिजनेस ई-कॉमर्स, रियल एस्टेट, पेंट्स, खेल और वेंचर कैपिटल जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है।

 

Next Post

अंधाधुंध विकास की कीमत चुकाते पहाड़

Thu Aug 7 , 2025
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हाल ही में बादल फटने से हुई तबाही ने एक बार फिर विकास और विनाश के बीच की नाजुक रेखा को उजागर कर दिया है. धराली गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और मलबे ने कई घरों, होटलों और दुकानों को बहा दिया, […]

You May Like