लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आधिकारिक ऐलान, नया लोगो और प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान करेंगे होस्ट

हैदराबाद, टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ‘बिग बॉस 20’ की घोषणा करते हुए इसका आकर्षक और रंग-बिरंगा ‘आई लोगो’ सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

सलमान खान की होस्ट के रूप में वापसी

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर शो के नए सीजन में एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक शो के ऑनएयर होने की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन इसके जल्द ही शुरू होने की पूरी संभावना है।

संभावित कंटेस्टेंट्स और फैंस का उत्साह

सोशल मीडिया पर प्रोमो सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीजन के लिए जन्नत जुबैर, फैसल शेख, उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा जैसे कई मशहूर सेलिब्रिटीज के नाम बतौर कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

Next Post

रीवा गया था परिवार, घर में हुई चोरी

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत साईनगर नयागांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात, नगदी, टीव्ही, मोबाइल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार रीवा गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम कुंदेश्वर कुशवाहा 35 वर्ष निवासी साईनगर नयागांव रामपुर ने […]

You May Like