भाजपा नेता की दबंगई, ढाबे में उपद्रव, तोडफ़ोड़, नकदी गायब

जबलपुर। भेड़ाघाट मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष पर एक किरायेदार व्यवसायी के साथ मारपीट, तोडफ़ोड़ और एग्रीमेंट दरकिनार कर अवैध रूप से ढाबे पर कब्जा शराब कंपनी को सौंपने का आरोपी लगाते हुए पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है ।

पीडि़त विपिन तन्तवाय पिता रामचरन तन्तवाय निवासी धन्वंतरी नगर ने बताया कि उन्होंने 1 जनवरी 2026 से आशीष शुक्ला निवासी ग्राम छीतापार से फौजी ढाबा 11 माह की मियाद पर तीस हजार रूपए मासिक किराये पर लिया था। विपिन के अनुसार, वे नियमित चार माह से किराया चुका रहे थे, लेकिन सोमवार रात जब वे एक शादी समारोह से लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भाजपा नेता भेड़ाघाट मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला और शराब कंपनी के गुर्गों ने ढाबे में घुसकर भारी तोडफ़ोड़ की थी। पीडि़त का आरोप है कि हमलावरों ने ढाबे में रखा 3 से 4 लाख रुपये का सामान तहस-नहस कर दिया और बना हुआ भोजन फेंक दिया। विपिन का आरोप है कि कैश काउंटर से 12,000 रुपये की नगद राशि भी गायब है। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया कि अब यह जगह शराब दुकान को आवंटित कर दी गई है। ढाबे में काम करने वाले 5 कर्मचारियों की भी रोजी-रोटी छिन गई है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त 112 और 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस मौके पर आकर बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। जब पीडि़त भेड़ाघाट थाना पहुंचा, तो वहां भी उसे कोई सहायता नहीं मिली। पीडि़त ने मामले में एफआईआर की मांग की है ।

Next Post

एलएसजी के टॉप आर्डर को आर्चर से रहना होगा सावधान

Tue Apr 21 , 2026
लखनऊ,21 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा चुकी लखनऊ सुपर जॉयंट्स (एलएसजी) अपने घर में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना करेगी। लगातार चार जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली आरआर ने भी पिछले दो मैचों में लगातार हार झेली है। हालांकि, इसके बावजूद आरआर […]

You May Like