भोपाल: 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होने वाली यह यात्रा संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक जाएगी। यात्रा में लाखों नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ यात्रा के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया।
विधायक ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच और नागरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश को देखते हुए अधिकारियों को पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हर साल कर्मश्री के तत्वावधान में अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा इस बार और भी भव्य होने की तैयारी में है। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा मंच लगाकर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इस बार नागरिकों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया है और यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।
