सीहोर. राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज़ 2025 में नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 100 में से 99 अंक अर्जित कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया. विद्यालय की विजेता टीम में श्लोक, केशव और प्रिंस शामिल रहे. टीम का मार्गदर्शन प्रभारी शिक्षक आयुष द्वारा किया गया, इस उपलब्धि पर डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल,एडीएफओ राजेश शर्मा, डीईओ संजय सिंह तोमर,डीपीसी आरआर उईके, प्राचार्य आलोक शर्मा,बीईओ सुश्री दीपा कीर,माधव सिंह यादव,ओपी भावसार तथा आशीष शर्मा ने बधाई दी है. स्कूल संचालक सुरेश त्यागी ने विजेता टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों का आभार माना है.
