गिट्टी डस्ट के ढेर में दबने से दो मासूम बच्चों की मौत, ढूंढने पर मिले शव

बुरहानपुर।निर्माणाधीन नेशनल हाइवे प्लांट पर डंपर से गिट्टी डस्ट को डालने के दौरान दो मासूम यहां खेलते हुए दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदड़ का हे ।

सोमवार को परिवार के लोग दिनभर तलाश करते रहे, लेकिन शाम के समय ढेर के पास बच्चों के खिलौने मिलने पर शंका हुई तो ढेर में तलाश करने पर दोनों के शव मिले।

सूचना पर शाहपुर पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पहुंची और शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

थाना शाहपुर प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। ग्राम मोरदड़ स्थित कल्याण टोल्स के प्लांट परिसर में काम करने के लिए झाबुआ से मजदूर आए हैं। उन्हीं के बच्चे खेल रहे थे, लेकिन दोपहर बाद से दिखाई नहीं दिए।परिवार ने आसपास देखा तो नहीं मिले। उन्हें लगा कि गांव में किसी के साथ चले गए होंगे। शाम करीब 6 बजे बच्चों के खिलौने डस्ट के डंपर के पास पड़े नजर आए, तभी शक हुआ कि बच्चे शायद डस्ट में दबे तो नहीं। जेसीबी के माध्यम से ढेर हटाया गया तो दोनों बच्चों के शव मिले।दोनों की उम्र पांच साल संभावना है कि परिसर में बच्चे खेल रहे होंगे तभी ऊपर से डस्ट के ढेर आने से दब गए। मृतकों की पहचान कार्तिक पिता रीतेश गरवाल, मयंक पिता पीटर गरवाल दोनों की उम्र 5 साल निवासी हात्या डेली जोशली फाल्या थाना थांदला तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के रूप में हुई है। दोनों शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया।

Next Post

बीना और राहतगढ मे नदियां उफान पर, देवरी मे बाईक सवार महिला पानी के तेज बहाव मे बही

Tue Jul 29 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीना और राहतगढ मे नदिया उफान पर होने के कारण जलभराव की स्थितियां बन गई है तो वही देवरी के रामघाट पर पानी के तेज बहाव मे बाईक […]

You May Like

मनोरंजन