पर्यावरण बचाने 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ाई सायकिल

जबलपुर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार और देश के लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज संस्कारधानी में उत्साह का माहौल रहा। पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक भव्य सायक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल महान जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बल्कि आओ सायकिल चलायें, पर्यावरण बचायें का महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी प्रसारित किया गया।

शनिवार सुबह 7 बजे पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जोश और ऊर्जा का संगम देखने को मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने सायकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वातावरण देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से सराबोर नजर आया।इस आयोजन में पुलिस महकमे के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी। समापन अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया था, और यह सायक्लोथॉन उसी एकता को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है। साथ ही, बढ़ते प्रदूषण को रोकने और युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए सायकिलिंग के प्रति जागरूक करना इस आयोजन का मुख्य ध्येय रहा। रैली में मुख्य रूप से एएसपी सूर्यकांत शर्मा, सीएसपी कैंट उदयभान बागरी, सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी, सूबेदार सुश्री रूमा तेकाम, सूबेदार मनीष नवेरिया,थानों व पुलिस लाईन के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य, युवा, खिलाडी, एन.एस.एस. एनसीसी कैडिट्स सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

Next Post

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में किशोर की सरेराह चाकू मारकर हत्या

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय किशोर की चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। गढ़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषभ राजपूत (16), निवासी सिद्धबाबा, लाल माटी घमापुर का अपनी बाइक से छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा […]

You May Like