फुटकर व्यापारियों द्वारा उधार दबाने से थोक व्यापारी परेशान

दमोह। दमोह थोक रेडीमेड व्यापारी संघ ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर फुटकर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.थोक व्यापारियों का आरोप है कि फुटकर व्यापारी उधार माल लेकर पैसे वापस नहीं करते और मांगने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं.संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने बताया कि रोजाना ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है. हाल ही में टोपी लाइन का एक व्यापारी रातों-रात दुकान बंद कर भाग गया है. उसके भागने से कई थोक व्यापारियों की करीब 15-20 लाख रुपए की रकम डूब गई है.थोक व्यापारियों ने एसपी और टीआई को आवेदन देकर ऐसे व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे की धमकी से व्यापारी वर्ग भयभीत है.इस दौरान महामंत्री इंद्रजीत अरोरा, जितेंद्र जैन, अमित जैन, बबलू जैन, नितेश पाहवा, अशरफ खान, दिलीप संगतानी सहित संघ के सभी पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे.व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.

Next Post

तीव्र गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर। शहर में आज मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम […]

You May Like