
जबलपुर। शहर में आज मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा था। तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा डाल दिया इसके साथ ही चली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी। कुछ ही देर में बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। लंबे समय से गर्मी झेल रहे नागरिकों के चेहरे खिल उठे। ठंडी हवाओं और बारिश की फुहारों से पूरा शहर खुशनुमा माहौल में सराबोर हो गया है
