डीजे के चक्कर में चले चाकू

जबलपुर। पाटन में एक शादी समारोह में डीजे की धुन में थिरक रहे युवाओं के बीच मनचाहा गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। धक्का मुक्की और गाली-गलौच से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तत्काल पाटन के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। बताया जाता है कि बीती देर रात हुई चाकूबाजी की वारदात में साहिल पटेल नामक युवक घायल हुआ है। पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने परशुराम जयंती पर पूजा अर्चना की

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर। इंदौर जिले में महू के पास जाना पांव में परशुराम जन्म स्थल पर भगवान का पूजन करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like