
म. प्र. उच्च न्यायालय के सिल्वर जुबली हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को उच्च न्यायालय स्थित सिल्वर जूली हाल में भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी का 134 वा जन्मदिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मुख्य न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय सुरेश कुमार कैत के मुख्य अतिथि तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी, राधेलाल गुप्ता, अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के विशिष्ट अतिथि तथा मनीष मिश्रा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ और धन्य कुमार जैन अध्यक्ष मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण व वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अधिवक्ता गण की उपस्थिति में मनाया गया। सभी ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए अपनी-अपनी बात रखी।
उनके विचारों को करें आत्मसात
कार्यक्रम में मुख्य न्यायमूर्ति श्री कैत द्वारा बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए और उनके कार्यों की व्याख्या करते हुए अपने विचार रखे। वही कार्यक्रम में मंच का संचालन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सचिव परितोष त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
