पितावाला मार्ग पर जलजमाव बना खतरा, ट्रांसफार्मर से करंट फैलने का अंदेशा

देवास: ग्राम आक्या की नई आबादी स्थित पितावाला मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या ने जनजीवन को संकट में डाल दिया है। नाली पर अतिक्रमण के चलते वर्षा जल की निकासी बाधित हो गई है, जिससे सड़क पर पानी भर गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति ट्रांसफार्मर के नीचे भरे पानी को लेकर है, जिससे करंट फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीण मोहसीन पिता तेज मोहम्मद द्वारा जिला कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया गया कि वर्ष 2014 में बनी नाली को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी और मलबा डालकर बंद कर दिया गया है। इस अतिक्रमण के कारण जलनिकासी रुक गई है और स्थानीय लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। सड़क पर खड़े पानी में बिजली के ट्रांसफार्मर का प्रतिबिंब और करंट फैलने की आशंका प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर तत्काल नाली निर्माण कराया जाए और जलभराव की स्थिति से निजात दिलाई जाए।

Next Post

रेलयात्रियों को आज से ८ घंटे पहले पता चला जाएगा कि सीट कन्फर्म हुई या नहीं

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर:अब ट्रेनों में सफर करने वाले वेटिंग के यात्रियों को ८ घंटे पहले पता चला जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं। पहले यह अवधि 4 घंटे थी, अब रेलवे बोर्ड ने नियम बदल दिए हैं। यह नियम 14-15 जुलाई की रात 12 बजे से लागू हो गया है। […]

You May Like