बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ देशभक्ति का जज्बा: राज्यमंत्री लोधी

दमोह। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेशवासियों व दमोह जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दमोह में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का श्रवण किया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि आज दमोह में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सभी ने सुना। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में दमोह जिले की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी ने पुलिस-प्रशासन और विभिन्न विभागो के अधिकारियों-कर्मचारियों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मौजूद रहे.

*लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान*

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और सांसद राहुल सिंह लोधी नें लोकतंत्र सेनानियो का माला पहनाकर और साल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विभिन्न व़िद्यालयों के करीब 1500 छात्र-छात्राओं नें सामूहिक पी.टी/ व्यायाम प्रदर्शन किया।इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय और सेंट नार्बट स्कूल के छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती के दौरान तेज वर्षा से बाधित हुआ इनके उत्साहवर्धन अतिथियो और अधिकारियों द्वारा किया गया और कार्यक्रम बीच में रोक अपने पास बुला लिया गया।

*भारी बारिश के बाद भी लोगो में उत्साह*

जिला स्तरीय मुख्य समारोह आज रात से हो रही तेज और मध्यम बारिश का कोई असर नही हुआ। छात्रो, युवाओं और बुजुर्गो में स्वतंत्र दिवस का उत्साह देखते ही बनता था, बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आमजनो, छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मुख्य समारोह का कार्यक्रम पूरे निर्धारित समय तक चला।

*मुख्यमंत्री जी के लाइव संदेश देखा व सुना गया*

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संदेश के प्रसारण हेतु एलईडी की व्यवस्था की गई थी। जिसे यहां मुख्य अतिथ‍ि, अतिथियो और उपस्थित अपार जन समूह ने देखा व सुना। इस दौरान भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह के कार्यक्रमो की झलके भी लोगो नें देखी व सुनी।इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रिंसिपल जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी एवं अन्य न्यायधीशगण, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक पी.एल तंतुवाय, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, भाव सिंह मासाब, गौरव पटेल, विद्यासागर पांडे, रमन खत्री, गोपाल पटेल, महेश पटेल, संजय यादव, राघवेन्द्र सिंह परिहार, श्री यादव, भरत यादव, डॉ. आलोक गोस्वामी, वर्षा रैकवार, ऋतु पांडे, प्रिंस जैन, अखिलेश हजारी, मालती असाटी, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, डीएफओ ईश्वर जरांडे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व सहित कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक सोनवलकर, पं. विपिन चौबे और सुनील जैन वैजेटेरियन नें किया।

Next Post

रानी अवंती बाई लोधी जयंती समारोह सम्पन्न, निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Sun Aug 16 , 2026
दमोह। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन जटाशंकर स्थित रानी अवंती बाई की मूर्ति के समीप हुआ।कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सांसद राहुल सिंह, विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष […]

You May Like