प्लाट विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

अशोकनगर। पिपरई के चिकमगलूर चौराह के पास प्लॉट विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात्रि की बताई जा रहीं है। मारपीट की यह घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। तो वहीं बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों ने शुक्रवार सुबह रामलीला मैदान पर शव रखकर चक्काजाम करते आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। इस दौरान पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिजनो को समझाइस दी, लेकिन वह चक्काजाम से नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल प्लाट को लेकर कल्लू अहिरवार और जगदीश कोरी के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है,तो वहीं गुरूवार की रात के समय जगदीश, प्रेमनारायण और सर्जन ने कल्लू के प्लॉट पर लकडिय़ां डाल रहे थे, तभी यह विवाद हो गया, जिसके चलते कल्लू के साथ तीनों ने मिलकर मारपीट की और उसके बाद उसे घसीटा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया।

छह घंटे से अधिक समय चला प्रदर्शन: बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने रामलीला मैदान के पास शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान परिजन काफी देर तक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते रहे और आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी मिश्रा, मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह, सहराई थाना प्रभारी धर्मेश दांगी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद मुंगावली एसडीएम इसरार खान, नगर परिषद सीएमओ अशोक वर्मा, नपा विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। वहीं चक्काजाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और गलियों से छोटे-बड़े वाहन गुजरते नजर आए।

प्रदर्शन के बाद किया मामला दर्ज, आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

परिजनों के चक्काजाम के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ लोग कल्लू अहिरवार के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने जगदीश कोरी, प्रेमनारायण कोरी, सर्जन कटारिया सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तो वहीं तो वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बताया कि रात के समय विवाद के बाद दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सहमति बन गई थी, जिस वजह से किसी पर कार्यवाही नहीं हुई थी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार कराकर घर भेज दिया था।

Next Post

कांग्रेस जनमत पर और भाजपा लूटतंत्र पर चुनाव लड़ती है - फूलसिंह बरैया

Fri Jan 2 , 2026
भिण्ड। जिले की नगर परिषद मौ में पार्षद पद वार्ड क्रमांक 4 के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गंगाश्री का नामांकन दाखिल कराने के लिए भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से […]

You May Like