विहिप ने किया रांझी थाने का घेराव

जबलपुर। बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ अभद्रता, शराबखोरी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को रांझी थाने का घेराव कर दिया ।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रांझी थाना क्षेत्र में खुलेआम छलकते जाम, महिलाओं के साथ अभद्रता और चोरी की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। सडक़ों और सूने चौराहों पर देर रात तक जुटने वाले नशेडिय़ों और तत्वों के आतंक से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस गुंडागर्दी और अवैध कबाड़ दुकानों के जरिए बढ़ रही चोरी-चाकूबाजी पर तुरंत लगाम नहीं कसी गई, उग्र आंदोलन किया जायेगा ।ज्ञापन में विशेष रूप से स्कूल की छुट्टी के समय और शाम 4 से रात 11 बजे के बीच संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई और शराब दुकानों में काले पर्दे लगवाने की मांग भी उठाई गई हैं।

Next Post

जमीनी हकीकत देखने पहुंचे निगमायुक्त, दो संभागों का लिया जायजा

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार रविवार को सुबह सफाई और वर्षाजल निकासी की व्यवस्था देखने धरातल पर उतरे। उन्होंने शहर के दो प्रमुख संभागों गढ़ा और कछपुरा का अधिकारियों के साथ सघन दौरा किया। क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के इंतजामों की जमीनी हकीकत को देखा। दौरे के […]

You May Like

Play sound