जबलपुर : माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगी नाका में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने चुंगी नाका में चक्काजाम कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझाइश देते हुए जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया जिसके बाद परिजन माने।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुराग शर्मा 22 वर्ष निवासी शंकरनगर माढ़ोताल का रविवार दोहपर लगभग 3-30 बजे चुंगी नाका आईटीआई माढ़ोताल में स्थित अपने दोस्त की चाय नाश्ते की दुकान पर पहुंचा था.
जहां वे दुकान पर चढक़र पन्नी बांध रहा था तभी वे बिजली लाइन में दौड़ रहे चपेट में आ गया और झुलस कर तड़ते हुए नीचे गिर गया। आनन-फानन में अनुराग शर्मा का भाई अभिषेक शर्मा उसे मेडिकल कॉलेज ले गया जहा अनुराग शर्मा को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में आक्रोश भडक़ गया और उन्होंने चुंगी नाका में प्रदर्शन शुरू कर दिया उनका आरोप रहा कि दुकान संचालक ने जबरन दुकान के ऊपर चढ़वाकर पन्नी लगवा रहा था.
जिसकी लापरवाही के चलते करंट लगने से हादसा हुआ है । सूचना पर पहुंची सूचना पुलिस ने आक्रोशजणों को समझाइश दी बल्कि उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। करंट कैसे और किन परिस्थितियों में लगा इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी ।
