निगम अध्यक्ष तोमर ने किया परिषद कार्यालय का निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित

ग्वालियर: नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने जल विहार स्थित परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की, जिसमें पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा परिषद कार्यालय में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

जिसमें स्टेनो हरीश चन्द्र शुक्ला, महेन्द्र कुमार राजौरिया सहित प्रेम नारायण सविता, अशोक तोमर, एवं भृत्य धर्मेन्द्र कुशवाह अनुपस्थित पाये गए। जिसको लेकर निगम अध्यक्ष तोमर द्वारा सचिव को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित पाये गए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। यदि उनका जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं पाया जाता है तो वेतन काटने की कार्यवाही करें।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' संपन्न: कल्याणकारी योजनाओं और 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप पर ध्यान केंद्रित

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के साथ आयोजित हुए दो दिवसीय उच्च स्तरीय ‘चिंतन शिविर’ का गुरूवार को समापन हो गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सरकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ, पात्र लोगों तक पहुंचाना, वितरण तंत्र को मजबूत […]

You May Like