फीनिक्स सीटाडेल मॉल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, नागरिक बने ‘ट्रैफिक प्रहरी’

इंदौर: पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को फीनिक्स सीटाडेल मॉल में यातायात पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक जोन-2 मनोज खत्री ने नागरिकों और मॉल स्टाफ को सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई.

इस दौरान “ट्रैफिक प्रहरी अभियान” के तहत लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जिम्मेदारियाँ और यातायात व्यवस्था में सहयोग के तरीके बताए. मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रैफिक प्रहरी अभियान से जुड़कर पुलिस के इस जनसहभागिता प्रयास की सराहना की. एसीपी ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है

Next Post

मोदी ने नवा रायपुर में किया छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन

Sat Nov 1 , 2025
रायपुर, 01 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर में बने नये विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 273 […]

You May Like