भोजनकाल तक जिम्बाब्वे ने दिये दक्षिण अफ्रीका को चार झटके

बुलावायो (जिम्बाब्वे) 28 जून (वार्ता) तनाका चिवंगा ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका के (तीन विकेट) झटक कर जिम्बाब्वे ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है।
आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर गवां दिया। छठें ओवर में तनाका चिवंगा ने टोनी डीजॉर्जी (शून्य) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (13) भी चिवंगा का शिकार बने। डेविड बेडिंघम (शून्य) को भी चिवांग ने आउट किया। वियान मुल्डर (17) को मुजारबानी ने रनआउट किया। एक समय 55 रन पर चार विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका को ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच भोजनकाल तक पांचवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने भोेजनकाल तक चार विकेट पर 90 रन बना लिये और ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (नाबाद 44) और डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 10) रन बनाकर संघर्ष कर रहे है।
जिम्बाब्वे की ओर से चिवंगा ने तीन विकेट लिये।

Next Post

हेजलवुड के पंजे ने वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराया

Sat Jun 28 , 2025
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 28 जून (वार्ता) जॉश हेजलवुड (पांच विकेट) और नेथन लायन (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टंडीज को दूसरी पारी में 141 रन पर ढ़ेर कर मैच 159 रनों से जीत लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों […]

You May Like