
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समाजसेवी डॉ. देवेंद्र सरीन की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती चंचल सरीन के देवलोकगमन पर उनके निवास आनंद नगर बहोडापुर पर पहुंचकर तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल डॉक्टर सरीन एवं परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार परमार, अशोक जैन, अशोक जादौन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर, पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव, वरिष्ठ नेता रामनिवास तोमर, पूर्व एमआईसी सदस्य गुड्डू तोमर, पूर्व पार्षद रिंकू परमार, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, सोनू मंगल, युवराज कुलश्रेष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
