जल्द भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप

जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने बताया कि हम अक्सर बात करते हैं। वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे। मैं जाऊंगा… वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा।

जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, “हां, ऐसा हो सकता है। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहां (भारत) बहुत अच्छी यात्रा रही। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है।

Next Post

पहली बार तीन दिन की बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में पहली बार 3 दिन की बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा गया है। अब मुंबई के नारायण हृदयालय में बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और […]

You May Like