अस्पताल रोड बदहाल: नई सडक़ बनने तक उखड़ी सडक़ पर ही चलना होगा

ब्यावरा: स्थानीय नवीन सिविल अस्पताल रोड की बदहाली किसी से छुपी नहीं है. यहां सडक़ पूरी तरह उखडक़र गड्ढे हो गये है. गिट्टी बिखरी पड़ी है. जगह-जगह सडक़ पर बारिश का पानी भरा होकर किसी तालाब सा नजारा दिखाई दे रहा है. उखड़े मार्ग पर फिलहाल विभाग द्वारा पेंचवर्क करने की कोई कार्ययोजना नहीं होने से अभी आवागमन में परेशानियों का सामना ही करना पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि अहिंसा द्वार के यहां से सिविल अस्पताल रोड होते हुए कर्मचारी कॉलोनी, रेस्ट हाऊस से बायपास तक मुख्य मार्ग जाता है. किंतु उक्त मार्ग बुरी तरह जीर्णशीर्ण हो चुका है. लम्बे समय से मार्ग की बदहाली के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. विगत दिवस हुई अत्यधिक बारिश ने सडक़ को पूरी तरह छलनी कर दिया है.
कुछ दिन भी नहीं टिक पाया था पेंचवर्क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन इस मार्ग पर वर्षाकाल के दौरान विभाग द्वारा गिट्टी, मुरम से कच्चा पेंचवर्क कार्य कराया गया था किंतु यह पेंचवर्क कुछ दिन भी नहीं टिक पाया और बारिश तथा वाहनों के पहिए से मटेरियल इधर-उधर बिखर गया.इधर, शनिवार को हुई तेज बारिश से उखड़ी सडक़ पर पानी भर गया. विभाग का कहना है कि अभी इस उखड़े मार्ग पर पेंचवर्क नहीं कराया जाएगा.

अपितु 15 अक्टूबर के बाद नवीन सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन होकर सडक़ निर्माण कार्य ही प्रारंभ किया जाएगा. ऐसे में जब तक नवीन सडक़ का निर्माण नहीं होगा उखड़े और बदहाल मार्ग से राहगीरों, वाहनों चालको को राहत नहीं मिल पाएगी.भूमिपूजन होकर नवीन सडक़ का निर्माण कार्य प्रारंभकर दिया जाएगा. 15 अक्टूबर के बाद सडक़ का निर्माण कार्य संबंधित एजेंसी द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा.
पी.एन. धनवाल
प्रभारी एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग ब्यावरा

Next Post

सिरप से मौत: मृतक बच्चों के परिजनों से मिले पटवारी, परिवार के लिए मांगे एक-एक करोड़

Mon Oct 6 , 2025
छिंदवाड़ा:छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील में हुई दर्जनों बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को मृतक बच्चों के परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि हर हाल में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

You May Like