खेत में छोड़ा करंट, पांच श्वानों की दर्दनाक मौत

करंट छोड़ने वाले पिता-पुत्र पर प्रकरण दर्ज, अवैध वायरिंग से हुआ हादसा
इंदौर: खुड़ैल क्षेत्र के एक खेत में करंट प्रवाहित सेंटिंग तारों के कारण पांच श्वानों की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है. पुलिस ने खेत मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.यह मामला ग्राम खुड़ैल बुजुर्ग का है, जहां लच्छीराम खाती और उसका बेटा ऋतिक खाती अपने खेत की घेराबंदी के लिए लकड़ी की खूंटियों पर सेंटिंग तार लगाकर उसमें अवैध रूप से करंट दौड़ा रहे थे.

इन्हीं तारों की चपेट में आकर सादनाबाई मालवीय का पालतू श्वान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गांव के अन्य चार आवारा श्वानों की भी जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही सादनाबाई ने खुड़ैल थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद लच्छीराम और उसके बेटे ऋतिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत की सुरक्षा के नाम पर बिना किसी अनुमति के बिजली लाइन खेत के तारों में जोड़ दी गई थी, जो न सिर्फ जानवरों के लिए बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग से भी रिपोर्ट मंगा रही है ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

Next Post

तहसीलदार के ड्राइवर ने बड़े भाई को पीटा

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब तहसीलदार की गाड़ी वाले युवक ने अपने ही बड़े भाई के साथ जमकर मारपीट की. आरोपी ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि कमर से बेल्ट निकालकर बड़े भाई पर हमला कर दिया. सिर, पीठ और भुजा में […]

You May Like