ग्वालियर: प्रदेश के जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के आगमन पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। इसके बाद ग्वालियर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
वे लाल टिपारा स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री सिलावट 24 मई को प्रात: 9 बजे सर्किट हाउस मुरार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सिलावट शाम 5.53 बजे रेल मार्ग द्वारा चित्रकूट धाम के लिये प्रस्थान करेंगे।
