सिंगरौली : माड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओखरावल में एक आरोपी को पकड़कर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जप्त की, जबकि खम्हरिया से महुआ शराब बरामद की गई।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ओखरावल निवासी प्रमोद कुमार शाह किराना दुकान से चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पीछे खेत में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी शराब खेत में छिपाने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी में चार कार्टून से 27 पाव गोवा शराब, 47 पाव देशी मसाला शराब तथा दो कार्टून से 65 पाव देशी प्लेन शराब और 12 नग लेमाउण्ट स्ट्रांग बीयर बरामद हुई। जप्त शराब की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध के तहत धारा 34(1) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया निवासी सोनू के कब्जे से छ: लीटर हाथभ_ी महुआ शराब भी जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। शराब किस दुकान से निकली, इसकी जांच बैच नंबर के आधार पर की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रआर संजय सिंह, गणेश रावत, संजीत कोल, आर आबिद कुरैशी, आकाश सिंह, निरंजन बिंद, मनोज रावत और महिला आर प्रज्ञा धुर्वे की भूमिका रही
