
ग्वालियर। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाकर चार गुना किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जश्न मनाया। उपनगर मुरार के अग्रसेन चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
शनिवार को अग्रसेन चौराहा मुरार पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गिर्राज व्यास के नेतृत्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है। पूर्व में भूमि अधिकरण पर किसानों को केवल दो गुना मुआवजा दिया जाता था लेकिन मोहन यादव सरकार ने इसे बढ़ाकर चार गुना कर दिया है जो प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है।
कार्यक्रम संयोजक नीटू गुर्जर एवं मीडिया प्रभारी पंकज पाठक ने बताया कि गेहूं खरीदी कोटा 78 लाख से बढ़ाकर हुआ 100 लाख मेट्रिक टन कर दिया है और और किसानों की फसल उपार्जन की अवधि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया है। इससे परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास कार्य निर्विघ्न होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसान समृद्ध होंगे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गिर्राज व्यास, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, बैजनाथ चुराया, अविनाश यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, कार्यक्रम संयोजक नीटू गुर्जर, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, अरविंद शर्मा, शेरु नरवरिया, बसंत गर्ग, अनु सविता, संतोष पांडे, भंडारी सेजवार, गणेश समाधिया, राहुल बाथम, रवि पचौरी, प्रिंस सिकरवार, मोनू दुबे, नवल गुप्ता, संदीप अग्रवाल, विक्रम दंडोतिया, राहुल गुप्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।
