आईएसओ 9001 बनने वाला जिले का दूसरा स्कूल बना सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा

मंदसौर। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय सांदीपनी विद्यालय, साबाखेड़ा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईएसओ 9001ः 2015 -क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

विद्यालय को यह प्रमाणन टोरिस मैनेजमेंट प्रा.लि. द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। विद्यालय का प्रमाणित कार्यक्षेत्र उच्चतर माध्यमिक स्तर तक गुणवत्तापूर्ण विद्यालयीन शिक्षा प्रदान करना, नवाचारों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

प्रमाण पत्र 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया है तथा इसकी वैधता 6 अगस्त 2029 तक है। प्रमाण पत्र संख्या 0807क्यू567926 है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री विनीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में विद्यालय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक नवाचार, बेहतर प्रबंधन व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आईएसओ प्रमाणन विद्यालय की इसी प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री विनीत अग्रवाल सहित समस्त विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।

Next Post

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वर्षा से प्रभावित गांवों का किया दौरा

Tue Aug 18 , 2026
मऊगंज, जिले में गत 2 दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है. नदियों नालो में जल स्तर में वृद्धि की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ वर्षा से प्रभावित गांवों का […]

You May Like