आपका और मेरा 47 वर्षों का पारिवारिक संबध :नकुलनाथ

पांढुरना। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को पांच रूपए में बिजली का कनेक्शन देने का वादा किया था,लेकिन ढाई वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी आज तक किसानों को पांच रूपए में कोई बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है उक्तांश के उद्गार क्षेत्रीय विधायक नीलेश उईके द्वारा आज सोमवार को नगर के तीन शेर चौक पर किसान जन आक्रोश रैली में उपस्थित जनों को संबोधित करे हुए व्यक्त किए श्री उइके द्वारा भाजपा सरकार तथा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता में इस कदर चूर हो गए है कि इनके कानों में किसानों की आवाज तक सुनाई नहीं दे रहीं है । श्री उइके ने कहा कि कमलनाथ,नकुलनाथ हमेशा किसानों तथा जिलेवासियों के सुख दुख में साथ में खड़े है इन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले के जनता की एक परिवार की तरह सेवा की है । श्री उइके द्वारा कहा कि यदि केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या का निराकरण नहीं किया तो आने वाले समय में पांढुरना की जनता इन्हें ईट का जवाब पत्थर से देंगी।

इस अवसर पर जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जब जब किसानों पर कोई मुसीबत आई कांग्रेस हमेशा इनके साथ में खडी रहीं,किसानों के लिए कांग्रेस ने आंदोलन किया जब कहीं जाकर छिंदवाड़ा तथा पांढुरना जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिला,मक्का फसल के लिए आंदोलन किया तो प्रदेश की इस सरकार ने 14 सौ से लेकर 18 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से मक्का खरीदी कि है,लेकिन इस भाव से कांग्रेस तथा किसान पूरी तरह संतृष्ठ नहीं है । उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री थे उस समय तो भी कपास के भाव बहुत अच्छे थे,लेकिन आज स्थिति बहुत बुरी है, संतरा उत्पादक किसानों का संतरा देश के कौने-कौने के साथ विदेशों तक बडे आसानी से पहुंच जाए इसलिए कमलनाथ द्वारा यहां पांढुरना में रेलवे की रैक लगाई जाती थी,लेकिन भाजपा सरकार ने यह भी बंद करा दी,जिससे अब किसानों को संतरे के भाव नहीं मिल पा रहे है ।

प्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी तो प्रदेशवासियों को 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली मिलती थी,लेकिन आज 5 हॉर्स पावर पर 7 हॉर्स पावर का बिल दिया जा रहा है,और इसके बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रहीं । नकुलनाथ द्वारा छिंदवाडा तथा पांढुरना जिलेवासियों को आश्वासन दिया है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती तब तक कांग्रेस तथा नकुलनाथ किसानों की लड़ाई भोपाल से लेकर दिल्ली तक लडेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का पिछले 47 वर्षों का पुराना रिश्ता कोई राजनितिक ही नहीं पारिवारिक संबंध है,जिसे कोई नहीं तोड़ सकता।

इसके पूर्व जिला किसान कांग्रेस नेता हरनाम सिंह सेंगर,पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे,एआईसीसी के सचिव चंदन यादव,जिला अध्यक्ष जतन उइके,सौंसर विधायक विजय चौरे,जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके,चौरई विधायक सुजीत चौधरी,परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। तत पश्चात इस तीन शेर चौक से होते हुए रेली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा ।

रेली के दौरान शिवाजी चौक पर युवक कांग्रेस द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयंत घोड़े के नेतृत्व में तीन पुतलों का दहन भी किया गया,हालांकि इन जलते हुए पुतलों को छीनने की पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास किया,लेकिन इन पुतलों को पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी बचा नहीं पाए और यह सभी तीन पुतले धू-धू कर जलते रहे ।

इस किसान जन आक्रोश रैली में जिले के दूरदराज के ग्रामों से बडी संख्या में किसान तथा ग्रामीण जनता दोपहर से पूरे कार्यक्रम तक शामिल रहे ।

Next Post

विद्युत पेन्सनर्स आज सीएम के नाम ज़िलाधीश को ज्ञापन देंगे

Mon Dec 22 , 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि विद्युत मंडल के पेंशनर्स के संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा दोसूत्री मांग पत्र को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के तहत आज 23 दिसंबर को पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष […]

You May Like