
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि विद्युत मंडल के पेंशनर्स के संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा दोसूत्री मांग पत्र को लेकर प्रस्तावित आंदोलन के तहत आज 23 दिसंबर को पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के नेतृत्व में पेंशनर्स की दो विभिन्न मांग पेंशन की गारंटी देते हुए ट्रेजरी पेमेंट करने एवं विद्युत पेंशनर्स को पूर्व अनुसार केंद्र के अनुरूप महंगाई राहत मय एरियर के प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित माँगपत्र राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि मप्र के प्रमुख विद्युत पेंशनर्स संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया हैं जिसमें मप्र विम पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर इस मोर्चे का प्रमुख घटक है।
प्रांतीय अध्यक्ष एसके जायसवाल ने बताया कि उक्त आंदोलन को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री गोविंद सिंह कुशवाह एवं प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह राजावत ने भी समर्थन देते हुये अपने समर्थकों सहित कल मंगलवार के ज्ञापन आंदोलन में सहयोग की बात कही है। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारी पेंसनर्स, फ़ैमिली पेंसनर्स से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन देने ज़िलाधीश कार्यालय में एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दे। अनुरोध करने वालों में जेपी नामदेव प्रांतीय उपाध्यक्ष, एन आर अत्रोलिया, राजेश शर्मा, एस एल शाक्य, अजय सिंह रामकुमार राय, टीपी शर्मा, हरीश तिवारी, अनिरुद्ध सेन, मदन गुप्ता, बृजलाल दुबे, मन्नी सिंह, टीपी शर्मा, नारायण बाथम, डीपी शर्मा, आई एम क़ुरेशी, पन्नालाल कुशवाह आदि शामिल है।
