ग्वालियर: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पार्टी द्वारा “वार्ड चलो अभियान” के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 एवं 52 में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं को जनता के सामने उजागर करना रहा।सभा में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पानी, सड़क, सफाई, बेरोजगारी एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को क्षेत्रीय जनता के समक्ष रखा। आम आदमी पार्टी ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह कुशवाह, जितेंद्र जैन, मनोहर लाल साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव अमिताभ पांडे, अनिल सिंह कुशवाह, वीरेंद्र सिसोदिया, नवल सिंह कुशवाह, भगवान सिंह कुशवाह, रूप चंद जैन, आरके जैन उपस्थित रहे।
