बहादुरपुर में सरकारी स्कूल का बड़ा हिस्सा धराशाई, बच्चे बाल बाल बचे

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में भी राजस्थान की तरह आज सुबह एक स्कूल में बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा। बच्चे किसी तरह बचे। ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा में बहादुरपुर स्कूल की बिल्डिंग में क्लासरूम का हिस्सा भड़भड़ा कर धराशाई हो गया।

उस वक्त बच्चे प्रार्थना करने बाहर खड़े हुए थे। अगर बच्चे क्लास रूम के अंदर होते तो राजस्थान के झालावाड़ जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती थी। शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Next Post

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं:पंपों पर लगी दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें

Fri Aug 1 , 2025
भोपाल: राजधानी के पेट्रोल पंपों पर आज से खास नियम का पालन शुरू हो गया है। जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दे रहे, इसी कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनकर आए दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। यह पहल ऑइल कंपनी और स्थानीय प्रशासन द्वारा […]

You May Like