CM डॉ. यादव से जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्‍य भेंट

जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज सर्किट हाउस में विधायक अशोक रोहाणी एवं नीरज सिंह, नगर भाजपा अध्‍यक्ष रत्‍नेश सोनकर ने सौजन्‍य भेंट की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के सर्किट हाउस में प्रवास के दौरान कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव एवं अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का आज सुबह लगभग 10.25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। मुख्‍यमंत्री उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.45 बजे वायुयान द्वारा रीवा के लिए रवाना हुए।

Next Post

विधिवेत्ताओं को सौगात,CM ने पार्किंग व लॉयर्स चेम्बर का किया शिलान्यास

Sun May 4 , 2025
जबलपुर: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आयोजित एक भव्‍य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्‍बर और मल्‍टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्‍यास किया। समारोह में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जे. के. माहेश्‍वरी एवं जस्टिस एस. सी. शर्मा, मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के […]

You May Like