जबलपुर: करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा अवकाश दिवस शनिवार एवं रविवार को भी नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों एवं मुख्यालय के कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधितों को निर्देश दिये हैं।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए आज शनिवार अवकाश दिवस में भी सभी संभागीय कार्यालय, मुख्यालय कॉल सेन्टर सहित कैश काउंटर खुले रहेगें। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी करदाताओं एवं सभी शासकीय विभागों तथा संस्थाओं के प्रमुखों से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है
