रज्जू हत्याकांड: पुलिस के हाथ खाली, कातिल का सुराग नहीं

जबलपुर: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत सर्किट हाउस नंबर 02 के पास होटल चलाने वाले संचालक रज्जू कोरी की हत्या करने वाले आरोपित का पुलिस कोई अहम सुराग नहीं जुटा पाई है जिसके सहारे आरोपित तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। दर्जनभर संदेहियों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कातिल तक नहीं पहुंच सके है हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली जायेगी ।

विदित हो कि कंचनपुर अधारताल निवासी आरती कोरी (38) सर्किट हाउस नंबर 02 के पास खाने की दुकान चलाती हैं। बीती 22 मई की रात करीब 8 बजे उनके पति रज्जू कोरी दुकान बंद करने के बाद वहीं रुक गए थे और आरती अपने घर लौट आई थीं। 23 मई की सुबह जब आरती दुकान पहुंचीं, तो उनके पति वहां लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 25 मई की सुबह करीब 7:30 बजे आरती अपने बेटे हेमंत के साथ पति की तलाश में निकली थीं। इसी दौरान बर्न कंपनी पावर हाउस के पास सडक़ किनारे रज्जू कोरी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि रज्जू कोरी की गला घोंटकर हत्या हुई है । इसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है ।
करीबी हो सकता है आरोपी
सिविल लाइन थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। 11 से 12 संदेहियों से पूछताछ की जा चुकी है । फिलहाल हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है हर एंगल पर तफ्तारी जारी है । वहीं करीबियों पर भी शक की सुई घूम रही है ।

Next Post

मां की हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र गया जेल

Thu May 28 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7, गढिय़ा मोहल्ला में मां की हत्या करने वाले आरोपित पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।विदित हो कि गढिय़ा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय करन कोल 25 मई […]

You May Like