खेल हमारे जीवन में करते आनंद का संचार: शिवराज 

इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा गंजीबढ़ खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, रस्साकस्सी सहित अनेक खेल प्रतिनियोगिताएं आयोजित की गई. इस दौरान मंत्री चौहान ने क्रिकेट खेला और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया. इसके साथ ही रस्साकसी जैसी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की.

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि खेल हमारे जीवन में आंनद और उत्साह का संचार करते हैं, शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, मन को मजबूत करते हैं और आत्मा को प्रसन्नता से भर देते हैं. खेल गतिविधियों के इन लाभों को देखते हुए आगामी वर्ष से और अधिक व्यापक स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और गांव-गांव तक पहुंचकर प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अवसर प्रदान किए जाएंगे.

राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना को सही दिशा देने का एक बड़ा अभियान है. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को अवसर प्रदान करने के लिए यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण मंच है. ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी आज यहां अपनी क्षमता दिखा रहे हैं. यही खिलाड़ी आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश को गौरवान्वित करेंगे. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, नप अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सन्नी महाजन, रवि मालवीय, विष्णु वर्मा, सुरेंद्र मेवाड़ा, जगदीश पटेल, पंकज गुप्ता, कैलाश सुराना मौजूद थे.

Next Post

रेतीली मिट्टी का टीला धंसा, युवक की दर्दनाक मौत

Sun Jan 11 , 2026
सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम चितावलखुर्द में रविवार की अल सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेतीली मिट्टी का टीला अचानक धंस जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

You May Like