ग्वालियर में भारी बारिश के चलते स्कूल, आंगनबाड़ी बंद

ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर में भारी वर्षा को देखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 26 जुलाई का अवकाश घोषित किया है तथा विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया है कि जो बच्चे आज 25 जुलाई को स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं और उनका कोई मासिक टेस्ट अथवा अन्य कोई परीक्षा है तो अगले दिवस ली जावे। इसके साथ ही आंगनवाड़ी में 25 एवं 26 जुलाई को बच्चों के लिए अवकाश रहेगा।

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, संचालक शासकीय और अशासकीय विद्यालय भारी बारिश को देखते हुए, आज 25 जुलाई को विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के मासिक टेस्ट या अन्य किसी प्रकार की परीक्षा अगले कार्य दिवस में आयोजित कराएंगे। साथ ही भारी बारिश होने के कारण 26 जुलाई को कक्षा 12 तक समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।

Next Post

सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाला शातिर नकबजन हिरासत में

Fri Jul 25 , 2025
ग्वालियर: सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले एक शातिर नकबजन को डबरा सिटी पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर से 4 सोने की चूडी, 3 लेडीज अंगूठी व 10,500 रुपये नगदी जप्त की गई है। लगभग 2,40,000 रुपये कीमत के माल […]

You May Like