जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत कटरा में सरपंच पति को अपशब्द बोलते हुए बदमाश ने थप्पड़ मार झूमाझपटी कर दी और धमकाते हुए भाग गया।पुलिस के मुताबिक श्यामलाल चौधरी 31 वर्ष निवासी पंचकुण्डी खम्हरिया कटरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी श्रीमति नानवती चौधरी ग्राम पंचायत खम्हरिया कटरा की सरपंच है।
पत्नी नानवती चौधरी 26 जनवरी में झंडा फहराने के लिये ग्राम पंचायत कटरा गयी थी, लगभग 11 बजे ग्राम पंचायत कटरा गया था वह अपनी पत्नी के पास मंच पर जाने लगा तभी गांव का पंजी यादव उसे मंच पर जाने से रोकते हुये अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने लगा, उसके गाल में थप्पड़ मारकर झूमाझपटी कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
