जबलपुर: नगर निगम द्वारा निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे वसूली अभियान का असर देखने को मिल रहा है। निगम की ‘तालाबंदी और कुर्की की कार्यवाही से करदाताओं के बीच संदेश गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब बकायादार खुद आगे आकर कर अदायगी कर रहे हैं।नगर निगम संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के अंतर्गत आने वाले मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में शनिवार को एक बड़ी कारवाई कर बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर संपत्ति कर की भारी राशि बकाया होने के कारण निगम की टीम ने तालाबंदी की थी।
निगम की इस मुस्तैद कार्यवाही को देखते हुए करदाता ने सकारात्मक रुख अपनाया और कुल 2 लाख 60 हजार रुपये के बकाया में से 1 लाख रुपये का चैक तुरंत मौके पर संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को सौंपा एवं शेष राशि को 5 मार्च तक जमा करने का लिखित आश्वासन और मोहलत मांगी गई। करदाता की ओर से आए इस सकारात्मक सहयोग के बाद, संभागीय अधिकारी ने भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए गोदाम का ताला खोलने के निर्देश दिए।
जिसके बाद सज गैस गोदाम का ताला खोला दिया गया है। रविवार को हुई इस कार्यवाही के दौरान संभागीय अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अन्य बकायादारों से भी अपील की है कि वे कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें और समय पर समस्त बकाया करों की राशि का भुगतान करें।
