बंगलादेश ने नीदरलैंड को नौ विकेट से हराया

सिलहट 01 सितंबर (वार्ता) नूर अहमद (तीन विकेट), तसकीन और मुस्तफिजुर रहमान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तंजिद हसन (नाबाद 54) रनों की शानदार पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में नीदरलैंड को 41 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बंगलादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश के लिए परवेज हुसैन इमॉन और तंजिद हसन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। छठें ओवर में काइल क्लीन ने पवरेज हुसैन इमॉन(23) को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान लिटन कुमार दास ने तंजिद हसन के साथ 13.1 ओवर में 104 का स्कोर कर अपनी टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। तंजिद हसन 40 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 54) रनों की पारी खेली। लिटन कुमार दास 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले आज यहां बंगलादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 14 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाजी बंगलादेशी गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टीक सका। आर्यन दत्त ने नीदरलैंड के लिए सर्वाधिक 30रन बनाये। विक्रमजीत सिंह 24 और शरिज अहमद 12 रन बनाकर आउट हुए। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 103 रन पर सिमट गई।

 

 

Next Post

उत्तर मुंबई में होगा सांसद खेल महोत्सव

Tue Sep 2 , 2025
मुम्बई (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयुष गोयल ने हॉकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, जेवलिन, शूटिंग, तीरंदाजी खेलों से खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए कांदिवली पश्चिम स्थित एमसीए क्लब में सोमवार को उत्तर मुंबई में सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की। श्री गोयल ने आज यहां मुम्बई स्पोट्स फेडरेशन द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन