उत्तर मुंबई में होगा सांसद खेल महोत्सव

मुम्बई (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयुष गोयल ने हॉकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, जेवलिन, शूटिंग, तीरंदाजी खेलों से खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए कांदिवली पश्चिम स्थित एमसीए क्लब में सोमवार को उत्तर मुंबई में सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की।

श्री गोयल ने आज यहां मुम्बई स्पोट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर के बीच व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम खेल को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लगभग एक लाख खिलाड़ियों को जोड़ने और भारत में खेले जाने वाले सभी खेलों जैसे हॉकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, जेवलिन, शूटिंग, तीरंदाजी आदि को प्रोत्साहन देने का है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम हमारे खिलाड़ियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं जिससे वो देश के साथ-साथ विश्व में भारत का नाम रोशन कर सकें।

 

Next Post

दिल्ली में खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

Tue Sep 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह छह बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया और यह लगातार […]

You May Like