दिल्ली में खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर पहुंच गया।

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह छह बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया और यह लगातार बढ़ रहा है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को हुई जबरदस्त बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति बनी है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नगर जिला स्थित हथिनी कुंड बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली में प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड में रखा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यमुना में अबतक सबसे अधिक जलस्तर 208.66 मीटर रहा है जो 13 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया था।

 

Next Post

चीन में प्रधानमंत्री की आतंकवाद के खिलाफ गर्जना

Tue Sep 2 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like