सिर्फ वादा नहीं, अधिकार चाहिए: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप

भोपाल। महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में महिला कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर केवल “लॉलीपॉप” दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रशासन ने मार्च को रोकने का प्रयास किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए और नहीं मानने पर कई महिलाओं को जबरन हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबर है तथा पुलिस पर बल प्रयोग के आरोप लगाए गए हैं।

रीना बोरासी ने कहा कि प्रदेशभर में ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में है तथा इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Next Post

मशीन अपग्रेड से बीएचईएल की इन-हाउस क्षमता में बढ़ोतरी

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने तकनीकी आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उन्नत और रिकन्डीशंड भारी मशीनों का उद्घाटन किया। कार्यपालक निदेशक पी. के. उपाध्याय ने संयंत्र में अपग्रेडेड 2-एक्सिस सीएनसी वॉर्ड लेथ सिस्टम और रिकन्डीशंड वर्टिकल बोरर मशीन का लोकार्पण […]

You May Like