दूध पीने से परिवार के 7 सदस्य बीमार

रीवा। दूध पीने के बाद एक ही परिवार के 7 सदस्य बीमार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत हो रही थी, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है. परिजनों की माने तो बीमार होने से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने दूध का सेवन किया था जिसके बाद उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई. हालांकि बाद में पाया गया की जिस दूध का सेवन किया गया है उस दूध के बर्तन में छिपकली गिरी हुई थी. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद आप सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है.

रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित सौर गांव के रहने वाले यादव परिवार की महिलाओं सहित बच्चे मिलाकर कुल 7 लोग छिपकली युक्त दूध का सेवन करने से बीमार हो गए हैं. घटना के संबंध में संदीप कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद दूध का सेवन किया था, इसके कुछ ही देर बाद घर की महिलाओं सहित बच्चों को उल्टियां और चक्कर आना शुरू हो गया. परिवार के लोगों के अचानक बीमार होते ही जब देखा गया तो जिस दूध का सेवन किया गया था उस दूध के बर्तन में छिपकली मरी पड़ी थी. फिलहाल तबीयत बिगडऩे पर सभी को उपचार के लिए रात में ही संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है.

Next Post

मंत्री एवं सांसद के प्रयासों से मिले 75 करोड़ 53 लाख के रोड - ब्रिज 

Thu Feb 19 , 2026
आलीराजपुर। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के सतत प्रयासों से अलीराजपुर जिले को विकास की राह में एक ओर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मंत्री एवं सांसद की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में कई सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। […]

You May Like